टीम एबीएन, कोडरमा। जिला यक्ष्मा केन्द्र, कोडरमा में डा रमण कुमार जिला यक्ष्मा पदाधिकारी के द्वारा टीबी के धनात्मक मरीजों को वितरण किये जाने वाले एयरबोर्न इण्फिेक्शन किट कार्यक्रम का शुभारम्भ एवं वितरण किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि यह किट टीबी के सभी पॉजिटिव रोगियों को बिमारी से बचाव एवं फैलाव को रोकने के लिए दिया जा रहा है।
इस किट मे मरीजों के लिए दो मास्क, एक लीटर फिनाईल, दो थूकदान, दो साबुन दिया जा रहा है। मरीजों को यत्र-तत्र नहीं थूकने की सलाह दी गयी एवं घर में भी मास्क लगाकर रखने को कहा। उनके द्वारा कहा गया कि टीबी की दवा का नियमित सेवन करे एवं समय-समय पर बलगम जांच अवश्य करायें। अगर परिवार में किन्हीं को टीबी से संबंधित लक्षण दिखे तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में बलगम जांच करवायें।
इसके आलावा डा रमण कुमार ने बताया कि टीबी मरीज के संपर्क में आने वाले परिवार के लोगों को टीबी से बचाव हेतु टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) दवा दी जा रही है। मौके पर जिला यक्ष्मा केन्द्र, कोडरमा के कर्मी संजय वर्मा, वन्दना सिंह, प्रतिभा नारायण, बाबुलाल महतो मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse