एबीएन डेस्क। मशहूर बॉलीवुड गायक अखिल सचदेवा का 15 अप्रैल को रांची जिमखाना क्लब में लाइव इन कन्सर्ट होगा। अखिल अपने इंडिया टूर-2023 के तहत रांची पहुंचेंगे। शाम सात बजे से रात 10 बजे तक क्लब के क्रिकेट स्टेडियम में द बिग बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा।
अखिल सचदेवा बॉलीवुड फिल्म कबीर सिंह, बद्रीनाथ की दुल्हनिया व भूत-2 समेत अन्य फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं। अखिल ने कहा कि रांची आने के लिए बेताब हूं।
शो के जरिये यहां के लोगों के दिल से जुड़ना है और संगीत के प्रति नयी अनुभूति देनी है। अखिल कन्सर्ट में अपने सूफी रॉक बैंड नशा के साथ पहुंचेंगे। शो के दौरान अखिल श्रोताओं के लिए गिटार प्ले करते नजर आयेंगे। अखिल का बॉलीवुड डेब्यू 2015 में हुआ।
उन्होंने अपना गाना हफसर... की प्रस्तुति बचपन की दोस्त हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में दी थी, जहां बॉलीवुड के कई चेहरे मौजूद थे। पार्टी में मौजूद निर्देशक शशांक खेतान ने प्रस्तुति के बाद ही अखिल को बद्रीनाथ की दुल्हनिया के लिए गाने का ऑफर कर दिया था। फिल्म के बाद अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी गाने का फीमेल वर्जन रिकॉर्ड किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse