यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से किया मानवीय सहायता भेजने का अनुरोध

 

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीज जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पीएम से अतिरिक्त मानवीय सहायता भेजने का अनुरोध किया है। बता दें कि इससे पहले यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा चार दिन की भारत यात्रा पर आयी हैं।

भारत के दौरे पर आयीं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा ने मंगलवार (11 अप्रैल) को राज्य विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी को यह पत्र सौंपा। जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने पत्र में भारत से अतिरिक्त दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को भेजे जाने की मदद करने का अनुरोध किया है।

वहीं, यूक्रेन की विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन यूद्ध के समय उनके देश में पढ़ रहे भारत के मेडिकल छात्रों को राज्य में उनकी योग्यता के लिए परीक्षा देने की अनुमति देगा जो कि भारत के हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत की बात होगी जिनको युद्ध शुरू होने के बाद भारत आना पड़ा था।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि यूक्रेन का समर्थन करना ही सच्चे विश्वगुरु के लिए एकलौता सही विकल्प है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूक्रेन भारत के साथ करीबी और गहरे संबंध चाहता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी आक्रामकता जो किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता पर सवाल उठा सकती है, बहुत बड़ी चिंता का विषय है। भारत को ऐसे लोगों की पहचान करनी चाहिए। वहीं पाकिस्तान पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ यूक्रेन के संबंध भारत के हितों के खिलाफ नहीं हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse