टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ में लूट की बड़ी घटना हुई है। मामला रामगढ़ का है, जहां बाइक सवार हथियारबंद लुटेरों ने शहर के बीचोबीच स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर से 29 लाख 34 हज़ार 497 रुपये लूट लिये और आराम से फरार हो गये। इस दौरान लुटेरों ने एक व्यक्ति को गोली भी मार दी जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जिस शख्स को गोली मारी गयी है उसकी पहचान एसआईएस कंपनी के कस्टोडियन ददन कुमार सिंह के रूप में हुई है।
घटना रामगढ़ ल शहर के एलआईसी ऑफिस के पास की है जहां दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने कर्मी को गोली मारकर 29 लाख 34 हजार रुपये लूट लिये और आराम से फरार हो गये। कंपनी के गार्ड ने पहले अपराधियों का विरोध किया इसके बाद अपराधियों ने ददन कुमार सिंह को गोली मार दी और रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। घायल अवस्था में ददन कुमार सिंह को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है।
रतन कुमार सिंह का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उनकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। एसआईएस कंपनी के वैन से पैसे लेकर वो उतरे ही थे कि वैसे ही घात लगाकर खड़े अपराधियों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया।
रामगढ़ शहर में दिनदहाड़े हुई घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने सभी मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कर अपराधियों की धड़ पकड़ शुरू कर दी है। रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक जानकारी लेने सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचे हैं। रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो ने बताया कि एलआईसी कार्यालय के बाहर लूट की वारदात हुई है। इस घटना में लगभग 29 लाख 34 हज़ार रुपए अपराधियों ने लूटे हैं।
ददन कुमार सिंह नामक व्यक्ति को गोली लगी है, जिनका इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में चल रहा है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की गयी है।
पुलिस के मुताबिक एलआईसी से पैसे निकाल कर कर्मी वैन में रखने जा रहा था। इसी दौरान ये घटना हुई जहां हथियारबंद लुटेरों ने लूट का विरोध करने पर ददन कुमार सिंह को गोली मार दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse