एबीएन सोशल डेस्क। शादी विवाह जैसे शुभ कार्य के लिए मुहूर्त सबसे जरूरी होता है। कहा जाता है कि किसी भी शादी को तीन महत्वपूर्ण निर्णय सही व्यक्ति, सही तारीख और सही समय ही सफल बनाते हैं। सनातन धर्म में ज्योतिषियों के सलाह से विवाह के लिए उपयुक्त तिथि और समय का चयन किया जाता है।
ऐसे में अगर आप भी इस साल विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो आप अप्रैल से लेकर दिसंबर 2023 तक शादी के बचे हुए शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें। बता दें कि 1 अप्रैल को गुरु मीन राशि में अस्त हो गया है।
करीब एक माह तक इसी राशि में अस्त रहने के बाद गुरु 3 मई को फिर उदित होंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है। गुरु के अस्त होने के बाद मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।
बता दें कि इस साल जनवरी में विवाह के लिए सिर्फ 8 दिन का ही शुभ मुहूर्त था। वहीं फरवरी और मार्च का महीने भी बीत चुका है। वहीं अप्रैल महीने की अगर बात करें तो इस महीने विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।
मई में लंबे अंतराल के बाद विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की शुरूआत हो रही है। ऐसे में हम आपको मई 2023 से लेकर दिसंबर तक शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस साल जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में विवाह कार्य बंद रहेंगे। इसका कारण यह है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से लेकर चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। जिसके चलते सभी शुभ और मांगलिक कार्य बंद रहते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse