जमशेदपुर : इंटरनेट बंदी में 200 करोड़ से अधिक का नुकसान

 

करीब 18 घंटे के बाद बहाल हुई इंटरनेट सेवा 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। जमशेदपुर में हुई हिंसा के कारण रविवार देर रात से बंद इंटरनेट सेवा करीब 18 घंटे बाद बहाल की गयी। इन 18 घंटों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शहर में बाजार को 180 से 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

हिंसा और न भड़के इसके लिए रविवार देर रात जिला प्रशासन ने पूरे शहर की इंटरनेट सेवा को सुरक्षा की दृष्टि से बंद करा दिया था। रविवार शाम से सोमवार पूरे दिन शहर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। सोमवार शाम 6:30 बजे के बाद इंटरनेट सेवा बहाल की गयी थी और 10 मिनट के बाद एक बार फिर से बंद कर दिया गया। 

हालांकि, शाम के करीब 7 बजे से इंटरनेट सेवा को सामान्य कर दिया गया। जमशेदपुर में इंटरनेट सेवा बंद होने से आम जनजीवन मानो थम सा गया था। इस बीच मेल, मैसेज, वाट्सएप, कुछ नहीं हो सका। कई लोगों के काम प्रभावित हुए। वहीं इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आनलाइन पेमेंट पर देखने को मिला।

विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी और आंकड़ों के अनुसार शहर में करीब 180 से 200 करोड़ रुपये का बाजार प्रभावित हुआ। छोटे दुकान से लेकर मॉल, रेस्टोरेंट, होटल, पेट्रोल पंप, जहां भी मोबाइल फोन से पेमेंट सिस्टम है, वहां का बाजार प्रभावित रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse