टीम एबीएन, रांची। भाजपा विधायक दल के नेता सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड से हेमंत सोरेन की लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकना है। संघर्ष के बल पर दुनियां में बदलाव होते रहे हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी संघर्ष के बल पर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।
मौके पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में वर्तमान सरकार कमीशनखोर सरकार है। झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी और कांग्रेस की सरकार बनती है तब तब झारखंड शर्मसार होती है। आने वाले समय में देश से कांग्रेस का सफाया होना तय है।
झारखंड की जनता परेशान हैं-महिलाओं और बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है। हेमंत सोरेन को सत्ता से हटना पड़ेगा। बालू चोर गद्दी छोड़ो, पत्थल चोर गद्दी छोड़ो का नारा लगाकर रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार को ललकारते नजर आये।
प्रभात तारा मैदान में अचानक बड़ी संख्या में गाजा बाजा और पार्टी का झंडा लेकर पहुंचे कार्यकर्ता। भाजपा नेताओं ने बताया कि अलग अलग जिलों से आए रही करीब 30 बसों को पुलिस ने रोक रखा था। बताते चलें कि उक्त घेराव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी प्रभात तारा मैदान पहुंचे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse