टीम एबीएन, रांची। भाजपा के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बरेकेडिंग तोड़ने के बाद जमकर लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता घायल हो गये।
वहीं पुलिस की तरफ से एक प्रशिक्षु आइपीएस सहित कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उग्र प्रदर्शन कर रहे कई भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।
सचिवालय का घेराव करने के लिए जाने के दौरान सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता जबरदस्ती पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ सचिवालय की तरफ जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जब पुलिस में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका तो उन्होंने पुलिस पर पानी के बोतल और पत्थर फेंकने लगे।
पुलिस ने पहले भीड़ को रोकने के लिए जमकर वाटर कैनल का प्रयोग किया। लेकिन इसके बावजूद जब भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने तब उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गये। इतने पर भी जब भाजपा कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर बाहर निकलने लगे तब उन पर जमकर लाठियां भांजी गयी।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। एक साथ ही लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़ने की वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गयी। इस दौरान गिरने से भी कई भाजपा कार्यकर्ता और पत्रकार भी जख्मी हो गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse