टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने दावा किया है कि हेमंत सरकार के विरोध में पार्टी द्वारा आयोजित हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा।
उन्होंने दावा किया कि पूरे राज्य से लाखों की संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। श्री सिंह ने प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज किये जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और भीड़ से बौखलाई राज्य सरकार ने निर्दोष कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता। इससे पहले हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में रातू रोड के बिरला मैदान से जुलूस की शक्ल में प्रभात तारा मैदान पहुंचे।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के पूर्व महामंत्री नंदकिशोर अरोड़ा, मिंटू चौबे, विनय कुमार, अशोक यादव, दिलीप गुप्ता, कुमार पुरंदर सहित बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse