टीम एबीएन, रांची। बांग्ला सांस्कृतिक मेला का पांच मई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुभारंभ करेंगे। समापन सात मई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उपस्थिति में होगा। महोत्सव के द्वितीय दिवस में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।
बांग्ला सांस्कृतिक मेला का आयोजन आगामी पांच से सात मई तक मोरहाबादी स्थित पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल प्रांगण रांची कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। बांग्ला सांस्कृतिक मेला के पहले दिन की पहली प्रस्तुति कोलकाता के विश्वव्यापी प्रतिष्ठित नृत्य गोष्ठी डांसर गिल्ड के रंगारंग उत्सव नृत्य से होगी। मेला में आम जनों के निशुल्क उपस्थिति रहेगी। संपूर्ण मेला प्रांगण को सतरंगी रंगों में सजाया जायेगा।
मेला में 35 बंगला परिधान साहित्य, कला कृत्य के प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए 35 स्टाल का स्थायी निर्माण किया जायेगा। मेला प्रांगण में 10 पवेलियन का अस्थाई निर्माण किया जायेगा। बांग्ला खाद्य पदार्थ एवं पेय की विशाल व्यवस्था प्रांगण के फूड कोर्ट में होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse