जानें दुनिया के सनसे छोटे कुत्ते के बारे में

 

  • ये दुनिया का सबसे छोटा डॉग, जिसका साइज महज डॉलर के बराबर, पर्स में भी हो जायेगा फिट

एबीएन सोशल डेस्क। कुदरत की बनाई ये दुनिया वाकई हैरान कर देने वाली है। यहां कई चीजें हमें ऐसी देखने को मिल जाती है जिनके बारे में जानकर हम दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगे क्योंकि ये सिर्फ तीन इंज का है और इसका आधा किलो। 

इसकी कद काठी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि ये आपकी जेब और हैंडबैग में भी आराम से फिट आ सकता है। आपने शायद ही इस तरह का कुत्ता अपने जीवन में कभी देखा होगा। यहां बात हो रही है पर्ल नाम के डॉगी जो चिहुआहुआ प्रजाति का है और इस डॉगी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। साल 2020 में पैदा हुए इस कत इस डॉगी की हाइट 9.14 सेंटीमीटर (3.59 इंच) और लंबाई 12.7 सेंटीमीटर (5.0 इंच) है। इसकी लंबाई चौड़ाई की बात अगर की जाये तो यह एक डॉलर नोट के बराबर है। पर्ल की मालिक वैनेसा सेमल अपने इस डॉगी से काफी ज्यादा खुश है। उनका कहना है कि हम बहुत खुश नसीब है कि हमारे पास दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता है। पर्ल के इस रिकॉर्ड को सत्यापित करने के लिए एनिमल हॉस्पिटल में अलग-अलग समय में उसकी ऊंचाई और वजन को तीन बार मापा गया। 

तब जाकर उसे ये रिकॉर्ड मिला। पर्ल सिर्फ अपनी कद-काठी की वजह से खास नहीं बल्कि उसका स्वभाव उसे दुनिया से अलग बनाता है। आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि चिहुआहुआ प्रजाति के कुत्ते चंचल और गुस्सैल होते हैं लेकिन पर्ल उनसे बिल्कुल अलग है। पर्ल के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि उसे चिहुआहुआ डॉग मिरेकल मिली की रिश्तेदार है जो इससे पहले दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। पर्ल की मालिकन वैनेसा सेमलर ने हाल ही में एक इतालवी टीवी शो में उसे दुनिया के सामने पेश किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse