वर्ल्ड बैंक-आइएमएफ की बैठकों में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न्यूयॉर्क से सोमवार तड़के (भारतीय समयानुसार) वाशिंगटन डीसी पहुंचीं। वाशिंगटन डीसी पहुंचने पर अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उनका स्वागत किया। 

निर्मला सीतारमण वॉशिंगटन डीसी में विश्व बैंक समूह और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्प्रिंग बैठकों और अन्य जी 20 बैठकों में हिस्सा लेंगी। इससे पहले निर्मला सीतारमण न्यूयॉर्क के जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची थीं। 

यहां भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायवाल ने उनकी अगवानी की थी। शनिवार को वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि वित्तमंत्री सीतारमण जी-20 बैठक की मेजबानी करेंगी और विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) की बैठकों में भाग लेंगी। सीतारमण 10-16 अप्रैल के दौरान हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा पर रहेंगी। 

इस दौरान वह 12-13 अप्रैल को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ संयुक्त रूप से जी-20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेंगी। इस समय भारत जी20 का अध्यक्ष है। वह जी-20 से संबंधित कुछ अन्य बैठकों की भी मेजबानी करेंगी। 

इसके अलावा वाशिंगटन में वह कुछ द्विपक्षीय बैठकों और निवेश सत्रों के साथ अन्य संबंधित बैठकों में भी शामिल होंगी। वह विश्व बैंक विकास समिति और आइएमएफ समिति की पूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगी। उनके साथ वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का एक दल भी गया है।  

यात्रा के दौरान दुनिया भर के अर्थशात्रियों, उद्यमियों, थिंग टैंक और निवेशकों से भी उनकी मुलाकात होगी। वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse