टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में हुए बवाल को लेकर पुलिस का एक्शन जारी है। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है और उपद्रवियों को पकड़ा जा रहा है। अबतक 70 लोगों को पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा नेता अभय सिंह भी शामिल हैं।
जमशेदपुर में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है और शास्त्री नगर इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। बता दें कि, शनिवार को हुआ विवाद रविवार को हिंसक हो गया। पथराव के बाद कुछ दुकानों मे आगजनी की गई और वाहनों को भी जलाया गया। रविवार को हुई हिंसा में पुलिसकर्मियों पर भी उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की थी।
पुलिस द्वारा पूरे इलाके का घेराव करके उपद्रवियों को पकड़ा गया। इससे पहले शनिवार रात भी उपद्रवियों ने उपद्रव किया था। उपद्रवियों द्वारा पत्थरबहाजी और फायरिंग की गई थी। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तौनात है और पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विवाद कदमा चौक में धार्मिक झंडे में मांस का टुकड़ा बांधे जाने को लेकर शुरू हुआ था जो अभी भी जारी है। दरअसल, झंडा लगे स्थल पर रविवार की शाम हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा बैठक की जा रही थी। इस दौरान किसी के द्वारा फायरिंग कर दी गई हालांकि फायरिंग में किसी कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही कोई घायल हुआ।
हिंदुओं का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव किया है। पुलिस को भी हालात काबू में करने के लिए फायरिंग करने पड़ी। पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह समेत 70 लोगों को गिरफ्तार गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse