जमशेदपुर : हिंसा के बाद इंटरनेट सेवा ठप, धारा 144 लागू

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर हिंसा मामले को लेकर इलाके में प्रशासन की ओर इंटरनेट सेवा ठप कर दी गयी है। वहीं रविवार शाम से ही वहां धारा 144 लागू है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

मालूम हो कि शहर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में रविवार की शाम दो समुदाय आपस में भीड़ गए। इस बीच पत्थरबाजी के साथ काफी हंगामा हुआ। हंगामे के बीच युवकों में से किसी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

घटना की सूचना मिलने पर फौरन जमशेदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सबसे पहले हवाई फायरिंग की ताकि पत्थरबाजी कर रहे लोगों को तितर-बितर किया जा सके, लेकिन उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के बाद कई दुकानों में आग लगा दी। कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। 

हंगामे के बीच पूरा जमशेदपुर मानों जल उठा हो। जिसके बाद झारखंड अग्निशमन और टाटास्टील की दो दमकल गाड़ी मंगायी गयी और आग पर काबू पाया गया। 

दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी करीब तीन घंटे तक चली। जिसमें जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस न 60 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया और वज्र वाहन से उन्हें थाना भेज दिया गया। 

घटना की सूचना पर डीसी विजया जाधव भी घटनास्थल पर पहुंचीं थीं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थिति पर काबू पाने के लिए रविवार शाम को ही इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया था। जिसके बाद इंटरनेट सेवा भी ठप कर दी गई ताकि कोई अफवाह ना फैले।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse