टीम एबीएन, साहिबगंज/ रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बुधवार को जिला खनन कार्यालय पहुंची और खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के कार्यालय में कागजातों की जांच शुरू की। आरएस पांडेय के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम आधा घंटा तक खनन कार्यालय में कागजात को खंगालने के बाद महादेवगंज की तरफ रवाना हो गई।
ईडी की टीम अवैध खनन से जुड़े 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए महादेवगंज सहित अन्य इलाकों में पहुंची। ईडी अधिकारियों के साथ मंडरो के सीओ और सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक ईडी मंडरो प्रखंड में बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन के आरोप में यह कार्रवाई कर रही है। ईडी को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के समक्ष रिपोर्ट पेश करनी है।
ईडी की टीम ने खनन कार्यालय में खदान और क्रशर के कागजात की जांच की। इस मामले में मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और पत्थर कारोबारी बच्चू यादव जेल में हैं। इस मामले में कई अन्य आरोपित फरार हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse