टीम एबीएन, लोहरदगा। कोरोनाकाल के बाद पूरी तरह से हज लगे प्रतिबंध और भारत सरकार और सऊदी सरकार के मोहादे पर इस बार पूरे भारत से हज कोटा बढ़ा दी गयी है। साथ ही इस बार झारखंड से भी तकरीबन साढ़े तीन हजार आजमीन हज के लिए फार्म दाखिल किया गया है।
लोहरदगा के हज कमिटी के संयोजक मास्टर हाजी हासिम ने बताया की इस बार लोहरदगा से लगभग पैंतालीस पुरुष महिलाएं हज का दरखास्त भरें और ये बड़ी खुशी की बात है कि सभी का दरखास्त को मंजूर हज कमेटी झारखंड कर लिया है।
हाजी हासिम ने आगे बताया कि लोहरदगा में अब तक तीन प्रशिक्षण दी जा चुकी है। इस बार वही हज जा सकते हैं जिन्होंने कोरोना के दोनों डोज लगवा लिया हो। साथ ही स्वस्थ हो। इसी कड़ी में बुधवार को होटल सफा अमला टोली में सभी हज पर जाने वाले हाजियों की स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की गयी।
लोहरदगा सदर अस्पताल की ओर से डॉक्टर एसएस खालिद तथा सहायक के रूप में डॉक्टर अकरम, स्वास्थ कर्मी मो इरफान ने किये। मौके पर हाजी अली मास्टर अशरफ खान, रोजामत अंसारी, रुस्तम अंसारी, सोएब अख्तर, इब्राहिम खलीफा, सोहैल अहमद नुसरत अंसारी मुबारक अंसारी मोइन अंसारी, नीलोफर खुर्शीद, सालेहा खातून, मोमिना खातून आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse