टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। क्रिमिनल अपील पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में रामगढ़ की कांग्रेस से पूर्व विधायक ममता देवी को जमानत मिल गई है।
बता दें कि हाईकोर्ट ने उन्हें गोला गोली कांड में जमानत दी है। इससे पहले भी उन्हें एक अन्य मामले में बेल मिल चुकी है। जिसके बाद अब ममता देवी का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। ममता देवी की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत में सुनवाई की गयी।
आपको बता दें कि ममता देवी को रामगढ़ सिविल कोर्ट और हजारीबाग सिविल कोर्ट ने दो भिन्न-भिन्न मामले में सजा सुनायी थी। वहीं, 13 दिसंबर, 2022 को उन्हें एक मामले में 5 साल की सजा सुनायी गयी थी तो दूसरे मामले में 4 जनवरी, 2023 को हजारीबाग की विशेष अदालत ने पूर्व विधायक सहित भाजपा नेता राजीव जायसवाल को 2 साल की सजा सुनाई थी। इन्हीं फैसले के खिलाफ ममता देवी ने हाईकोर्ट में अपील की थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse