कोडरमा : हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

 

  • दुनिया चले न श्रीराम के बिना, रामजी चले न हनुमान के बिना 
  • सुंदरकांड के पाठ में सैकड़ों श्रद्वालु हुए शामिल 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया नगर के धार्मिक संगठन श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव सर मंडल का 42 वां वार्षिकोत्सव बुधवार को शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। शोभायात्रा स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। एक सुसज्जित वाहन में वीर हनुमान का दरबार की झांकी चल रहे थे, तो दूसरे में भजन मंडली की टीम चल रही थी। 

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवाओं के साथ-साथ मंडल के पदाधिकारी, सदस्य और महिलाएं शामिल थे। इस दौरान भक्तों के द्वारा जय श्री राम के गगनभेदी नारों से शहर गुंजायमान होता रहा। 

गायकों के द्वारा दुनिया चले ना श्री राम के बिना... रामजी चले ना हनुमान के बिना... दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली तेरा क्या कहना... श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में...  तेरा ही सहारा है... वीर बजरंगबली तेरा ही सहारा है... जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। शोभायात्रा स्टेशन रोड, झंडा चौक, राजगढ़िया रोड, सीएचएस स्कूल रोड , पूर्णिमा टॉकीज रांची पटना रोड, ब्लाक रोड, दर्जी मोहल्ला, भदानी रोड होते हुए मेसर्स केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में पहुंचकर संपन्न हुई। 

यहां विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया है, जहां की अखंड ज्योत के साथ सवा 25 घंटे का भजनों का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में सुंदरकांड का सस्वर पाठ नवीन पांड्या और अनिल मिश्रा के द्वारा कराया गया, जिसमें मंगल भवन अमंगल हारी से... कार्यक्रम स्थल गूंजता रहा। अखंड ज्योत महेश पेडीवाल ने प्रज्वलित की। 

सुंदरकांड में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, हनुमान संकीर्तन मंडल, श्री राम संकीर्तन मंडल, सामंतों काली महिला समिति, सियाराम सत्संग समिति अड्डी बंगला, दुर्गा महिला मंडल, प्रेरणा शाखा, ओम संकीर्तन मंडल, कीर्तन भवन महिला मंडल मोहरी वैश्य मंडल, सेवा भारती, अग्रवाल समाज, मोदी बरनवाल समाज  सहित कई सामाजिक आर्थिक धार्मिक संगठन के सदस्यगण सुंदरकांड में लाल साड़ियों में महिलाएं और पीले कुर्ते में पुरुष वर्ग शामिल हुए। 

कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी उपस्थित हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वीर हनुमान की भक्ति और शक्ति प्रेरणा का स्रोत है। श्री हनुमान मंडल भक्ति का जो अलग जगा रही है वह भी प्रेरणा का स्रोत है। इसके बाद सवा 24 घंटे का भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ। 

जिसमें स्थानीय भजन मंडली श्याम शरण में आजा रे, श्री राम संकीर्तन मंडल, श्री श्याम मित्र मंडल, ओम संकीर्तन मंडल, दुर्गा महिला मंडल, काली महिला मंदिर, सियाराम सत्संग समिति सहित कई भजन मंडली बाबा वीर हनुमान, बाबा भोले शंकर, भगवान श्री राम चंद्र, श्याम बाबा, माता दुर्गा पर आधारित हिंदी, भोजपुरी, राजस्थानी, क्लासिकल आधारित भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। 

देर शाम भव्य आरती का आयोजन किया गया। वहीं धनबाद से आये दीपक अरोड़ा ने भी भजन प्रस्तुत किया। गुरुवार को श्री हनुमान संकीर्तन मंडल के द्वारा आयोजित दो दिवसीय भजन कार्यक्रम में भजन मंडली अपने भजनों से श्रद्धालु भक्तों को झुमायेंगे। कार्यक्रम का समापन हवन और भव्य गजरा अर्पित करने के साथ होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse