लातेहार : बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एनएच जाम

 

टीम एबीएन, लातेहार। रफ्तार के कहर ने लातेहार जिले में एक बच्ची की जान ले ली। घटना जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रहमणी गांव के पास एनएच 75 पर घटी है। इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने लगभग 2 घंटे तक सड़क को जाम रखा। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के पर सड़क जाम हटाया गया। 

दरअसल, सुनैना (11) अपनी नानी के साथ पास की दुकान में सामान लेने जा रहे थी। इसी दौरान रांची से डाल्टनगंज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे चल रही बच्ची को रौंद दिया। घटना के बाद जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक कार चालक तेज रफ्तार से डाल्टनगंज की ओर भाग गया। 

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटना स्थल पर ही बच्ची के शव के साथ सड़क को जाम कर दिया। घटना के बाद सड़क जाम की सूचना मिलने के पश्चात चंदवा प्रखंड विकास पदाधिकारी और चंदवा थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। 

हालांकि ग्रामीण किसी भी अधिकारी की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए और बच्ची को धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ा जाए। घटना के बाद जिला परिषद सदस्य सरोज देवी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली और ग्रामीणों को समझाया। 

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाये। बाद में काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण समझे और अधिकारियों के आश्वासन पर सड़क जाम हटाया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse