एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूरोपियन यूनियन इंटरनेशनल अर्बन एंड रीजनल को-ऑपरेशन प्रोग्राम के तहत इटली के रेजियो इमीलिया की डिप्टी मेयर कारलोटा बॉनविसिनी अपने 2 सहयोगियों के साथ रांची में निर्माणाधीन रांची स्मार्ट सिटी की विशेषता और उसके महत्वपूर्ण पहलुओं को बारीकी से जाना। उन्होंने कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर, शहर में संचालित पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम को भी सराहा।
स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हर पहलु की जानकारी से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। इस दौरान रांची स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर और उससे स्वसंचालित रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कई लाइव डेमो भी देखा और यह जाना कि किस प्रकार इस सिस्टम से कमांड सेंटर में बैठकर पूरे शहर को एक साथ संबोधित किया जा सकता है।
उन्हें बताया गया कि अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं के उछ्वेदन में भी इस सेंटर की महती भूमिका है।
सदस्यों को यह भी बताया गया कि 24 घंटे कार्यरत इस सेंटर में पुलिस की भी कई टीमें मौजूद रहती हैं। सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी में विकसित हो रहे यूटिलिटी सर्विसेज की भी जानकारी ली और पूरे एबीडी क्षेत्र का भ्रमण किया। रांची स्मार्ट सिटी के जीएम और अन्य पदाधिकारियों नें शहर के विकास, उसमें दी जा रही अत्याधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण के लिहाज से किये गये उपायों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इस शहर को नॉलेज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse