रांची : यहां 5 मिनट में बन रहा आयुष्मान कार्ड

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अगर आपने अभी तक आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड नहीं बनाया है तो आपके लिए कार्ड बनवाने का सुनहरा मौका है। झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में लगे ट्रेड फेयर में नि:शुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जा रहा है। यहां बस आपके आने की देर है, और पांच मिनट के अंदर कार्ड बन कर तैयार हो जायेगा।

स्वास्थ्य अधिकारी संग्राम सिंह ने abnnews24.com लोकल को बताया कि हमने ट्रेड फेयर में स्टॉल लगा रखा है। यहां दो तरह के कार्ड बनाए जा रहे हैं। पहला, आयुष्मान भारत कार्ड व दूसरा, आभा कार्ड। यहां केवल कुछ मिनटों के अंदर कॉर्ड बन कर तैयार हो जायेगा। बस लोगों को यहां आने की देर है। उन्हें अपने साथ कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स लाना होगा।

सिंह ने बताया कि यहां दो तरह के कार्ड बनाए जा रहे हैं। पहला, आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड, जिसके तहत परिवार को पांच लाख की हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगी। साथ ही, किसी भी प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में जाकर, जहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो, वहां अपना मुफ्त में इलाज करा सकते हैं।

इस तहत लाभुक परिवार प्रत्येक साल पांच लाख रुपये तक का इलाज करा सकता है। यह कार्ड बनाने के लिए अपने साथ आधार कार्ड व गुलाबी, पीला या हरा तीनों में से कोई भी राशन कार्ड होना अनिवार्य है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse