टीम एबीएन, जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना इलाके में रहने वाले 30 साल के बैंक मैनेजर आनंद भगत ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। इस मामले में बागबेड़ा थाना पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि आशंका जतायी जा रही है कि या तो किसी पारिवारिक विवाद या फिर काम के प्रेशर में आकर बैंक मैनेजर ने इसक तरह का कदम उठाया होगा।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार के दिन छुट्टी होने के कारण पोटका के कलिकापुर स्थित बैंक आॅफ इंडिया में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थापित आनंद भगत अपने आवास पर ही थे, सुबह उन्होंने अपने परिजनों और परिवारवालों से बातचीत भी की। इसके बाद दोपहर बाद वे अपने कमरे में गये।
जब काफी देर तक वह अपने कमरे से नहीं निकले तो परिवारवालों ने उनके कमरे का दरवाजा खोला, तो उन्होंने देखा कि आनंद ने आत्महत्या की कोशिश की है। आनन फानन में उन्हें टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
इधर सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई पुलिस ने इस आत्महत्या पर मृतक के परिवारवालों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो बातें सामने आ रही हैं, एक तो आनंद का पारिवारिक विवाद चल रहा था।
इसके अलावा पुलिस को ये भी लग रहा है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में वर्क लोड ज्यादा था, ऐसे में भी आनंद ने इस तरह का कदम उठाया होगा। बागबेड़ा थाना की पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा बैंक के कर्मचारियों से भी जानकारी ली जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse