टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के रांची से सांसद संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने उन्हें परीक्षा पे चर्चा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता, श्री अन्न होली मिलन समारोह, सांसद खेल महोत्सव सहित अपनी अन्य राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया।
इसके साथ ही सांसद ने मई में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। महोत्सव का ब्रोचर उन्हें अवलोकन के लिए दिया और इसका उद्देश्य बताया।
श्री नड्डा ने सांसद के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं भी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद श्री सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमने अपनी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी है।
सांस्कृतिक महोत्सव के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी अपना मार्गदर्शन दिया है और इसकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कलाकारों, कलाप्रेमियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse