एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए कहा कि एजेंसी ने अपने काम एवं तकनीकों से लोगों में भरोसा जगाया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भी जब कोई मामला नहीं सुलझता है तो उसे सीबीआई को सौंपने की मांग होती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण पेशेवर एवं कुशल संस्थानों के बिना संभव नहीं है, इसलिए सीबीआई पर एक बड़ी जिम्मेदारी है।
पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार लोकतंत्र और न्याय के लिए सबसे बड़ी बाधा है, भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना सीबीआई की प्रमुख जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमने काले धन, बेनामी संपत्ति के खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई शुरू की; हम भ्रष्ट लोगों के अलावा भ्रष्टाचार के कारणों से भी लड़ रहे हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार से मुकाबला करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं है।
देश की प्रीमियम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के रूप में 60 वर्ष का सफर आपने (सीबीआइ) पूरा किया है। ये 6 दशक निश्चित रूप से अनेक उपलब्धियों के रहे हैं। आज यहां सीबीआइ के मामलों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट का संग्रह भी जारी किया गया है। ये सीबीआइ के बीते वर्षों के सफर को दिखाता है।
लोग आंदोलन करते हैं कि केस उनसे लेकर उइक को दे दो। यहां तक कि पंचातय स्तर पर भी कोई मामला आता है तो लोग कहते हैं कि इसे सीबीआइ को दे देना चाहिए। न्याय के, इंसाफ के एक ब्रांड के रूप में सीबीआइ हर जुबान पर है।
सीबीआइ ने अपने काम से, अपने कौशल से सामान्यजन को एक विश्वास दिया है। आज भी जब किसी को लगता है कि कोई केस असाध्य है तो आवाज उठती है कि मामला उइक को दे देना चाहिए।
कोटि-कोटि भारतीयों ने आने वाले 25 सालों में भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और विकसित भारत का निर्माण प्रोफेशनल और एफिसिएंट इंस्टीच्यूशन के बिना संभव नहीं है। इसलिए सीबीआइ पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
पिछले 6 दशक में सीबीआइ ने मल्टी डाइमेंशियल और मल्टी डिस्प्लीनरी जांच एजेंसी के तौर पर अपनी पहचान बनायी है, आज सीबीआइ का दायरा बहुत बड़ा हो चुका है। महानगर से लेकर जंगल तक सीबीआइ को दौड़ना पड़ रहा है।
मुख्य रूप से सीबीआइ की जिम्मेदारी भ्रष्टाचार से देश को मुक्त करने की है। भ्रष्टाचार कोई सामान्य अपराध नहीं होता। भ्रष्टाचार, गरीब से उसका हक छीनता है, अनेक अपराधों को जन्म देता है। भ्रष्टाचार, लोकतंत्र और न्याय के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा होता है।
जहां भ्रष्टाचार होता है, वहां युवाओं को उचित अवसर नहीं मिलते। वहां सिर्फ एक विशेष इको सिस्टम ही फलता-फूलता है। भ्रष्टाचार प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन होता है और यहीं से भाई-भतीजावाद, परिवारवाद को बल मिलता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse