राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा : हेमन्त सोरेन

 

  • सीएम हेमंत सोरेन जमशेदपुर में दि टिनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआइएल) के विस्तार परियोजना के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में शामिल हुए 
  • टीसीआइएल के साथ-साथ उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण कदम 
  • वर्तमान में टीसीआइएल की क्षमता 0.415 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। टीसीआइएल के विस्तारीकरण का यह पहला चरण, जिसमें लगभग 2000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। यह 0.30 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की अतिरिक्त क्षमता सुनिश्चित करेगा, जिससे वर्ष 2026 तक करीब 0.715 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (टीसीआइएल) तक करने की योजना है 
  • टाटा समूह का योगदान राज्य और देश के लिए सराहनीय 
  • अधिक से अधिक उद्योग लगे, सरकार का यही प्रयास 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। जिस प्रकार आज दि टिनप्लेट कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण हेतु आधारशिला रखी गई है। मुझे उम्मीद है कि यह कार्य ससमय पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। सरकार की सोच हमेशा से रही है। राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा। 

इसके लिए नीतियां बने ताकि अधिक से अधिक उद्योग लगे। सरकार बनने के बाद उद्योग नीति बनी। इस क्रम में कई औद्योगिक घरानों का सहयोग प्राप्त हुआ। टाटा समूह के लोग भी उद्योग नीति की लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित थे। इसका बेहतर परिणाम देखने को मिला है। उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि आज टीसीआइएल के विस्तारीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया। 

इससे पूर्व भी बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ था और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। श्री सोरेन टीसीआईएल के विस्तारीकरण परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

टाटा समूह का योगदान सराहनीय 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। सरकार का प्रयास है औद्योगिक घरानों से सम्बंध और मजबूत हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ाई है। झारखंड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। 

इस अवसर पर मंत्री श्री चंपाई सोरेन, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक श्री रामदास सोरेन, विधायक श्रीमती सबिता महतो, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री संजीव सरदार, उपायुक्त जमशेदपुर श्रीमती विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर सह मुख्य कार्य पदाधिकारी टी भी नरेंद्रन, चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज श्री चाणक्य चौधरी, एमडी टीसीआईएल श्री आर एन मूर्ति एवं अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse