टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का चुनाव अभिभावकों में लकी कूपन ड्रा ने किया। इसमें अतिथि के रूप में विशाल कुमार यादव की मां चमेली देवी चुनी गयी।
विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार और मुख्य अतिथि चमेली देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने अभिभावकों का स्वागत किया और कहा कि हर क्षेत्र में अच्छा करने वाले छात्रों और आजादी का अमृत महोत्सव प्रतियोगिता के विजेता छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उन्होंने विद्यालय के प्रति अभिभावकों के लगाव को सराहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पायल सिंह के निर्देशन में मेघा सिंह, शैलवी सिंह ने किया। जबकि शताक्षी सिंह और तनीषा शर्मा ने तिलक लगाकर अभिभावकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अलका सिंह, अभिलाषा सिंह और कामिनी सहाय के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन किया गया, और बताया गया कि जीवन में अनुशासन का क्या महत्व है। कामिनी सहायक ने जहां घर में बच्चों को सरल तरीके से गणित पढ़ाने के टिप्स दिये। वहीं अभिलाषा सिंह ने अंग्रेजी लिखने, पढ़ने और बोलने के आसान तरीके से अभिभावकों को रू-ब-रू कराया।
इसके बाद शुरू हुआ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम जो लगभग 2 घंटे तक चला। इसमें एकेडमिक में अपने-अपने क्लास में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा बेस्ट मॉनिटर, अनुशासन, यूनिफॉर्म, स्पोट्र्स, यंग साइंटिस्ट, आर्ट एंड क्राफ्ट में बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट और कप देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।
इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों को भी उपहार दिया गया। इसमें अभिभावकों की श्रेणी में मनोज कुमार राम, इरफान खान, आरिफ अंसारी, मधु कुमारी, सारिका कश्यप, उमा कुमारी और अदरिजा विश्वास की दादी, शिक्षकों में शालू अरोरा, कुंतल जेठवा, पूजा सलूजा और बच्चों में तैफुर रजा खान, सार्थक कुमार, प्रेरणा कुमारी, मोंटी कुमार, आयुष कुमार, प्रियांश पांडेय, पीयू विश्वास, प्रत्यूषा शर्मा, प्रीतम राज मोदी, सत्यम कुमार, आराध्या सिन्हा, सुहानी कुमारी, काजल वर्मा, असौम्या भदानी और अनुष्का कुमारी को भी उपहार दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य नवीन कुमार ने किया।
पूरा कार्यक्रम एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार की देखरेख में हुआ। टेक्निकल सपोर्ट में किशोर कुणाल, फयाज कैशर और चंदन पांडेय थे। मौके पर सुभय कुमार, दीपक सर्राफ, आशुतोष गौतम, प्रियंका सिंह, पवन ठाकुर, विक्की कुमार, रजनी बाला, कुंतल जेठवा, सपना शर्मा, सरोज पांडेय, स्वीटी सिन्हा, पूजा सलूजा, रूवी वर्मा, स्वाति कुमारी, रेखा राणा, दीक्षा सिंह, मरियम मैम, विक्रम कुमार, प्रियंका गुप्ता, निर्मला अरोड़ा, शंकर कुमार, रमेश कुंज, राकेश पांडेय, कुंदन राणा, जेपी सिंह समेत अन्य शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों का योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse