टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (सोमवार) जमशेदपुर जायेंगे। यहां वे टिनप्लेट कंपनी के एक्सपेंशन प्रोजेक्ट ब्रेकिंग सेरेमनी प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गयी है। डीसी और एसएसपी उनके दौरे को लेकर की गयी तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टिनप्लेट कंपनी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के शामिल होंगे। वहीं उनके आगमन को लेकर कंपनी प्रबंधन ने तो तैयारी की ही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है। सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हवाई मार्ग से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो सड़क मार्ग से होते हुए टिनप्लेट कंपनी जायेंगे, जहां कार्यक्रम होना है।
वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को देख हुए शहर के सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। सोनारी एयरपोर्ट से लेकर टिनप्लेट कंपनी तक पड़ने वाले सभी प्रमुख चौक चौराहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
वहीं हेमंत सोरेन जिन-जिन मार्गों से गुजरेंगे, उन मार्गों का जमशेदपुर के उपायुक्त और एसएसपी ने बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के बाद उन्होंने दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर दिशा निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री टिनप्लेट कंपनी के तीसरे प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसमें कंपनी लगभग 1500 करोड़ रुपये निवेश कर रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse