सासाराम में फिर बम ब्लास्ट, नहीं थम रही हिंसा

 

टीम एबीएन, सासाराम/ पटना। बिहार में रामनवमी के दौरान शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। सासाराम कस्बे में शनिवार देर शाम ताजा हिंसा भड़कने के बाद हुए बम विस्फोट  में पांच लोग घायल हो गये। धमाका शेरगंज मोहल्ले में हुआ। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। इसके अलावा राज्य के दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो समूहों के बीच झड़प के बाद बिहार में सांप्रदायिक तनाव फिर से बढ़ गया।

 नालंगा के बिहारशरीफ के पहाड़पुर क्षेत्र और सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज इलाके में सांप्रदायिक झड़पें हुईं। बताते चलें पहाड़पुर में कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह फायरिंग में घायल मुकेश कुमार की मौत हो गयी है। बिहार शरीफ के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

भारी तादाद में बिहार पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान स्थिति को संभालने में लगे हुए हैं। भड़काऊ या झूठी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया  पर भी नजर रखी जा रही है।

बिहार पुलिस के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में रामनवमी समारोह के बाद समूहों के बीच हुई झड़पों के सिलसिले में अब तक कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें सासाराम में हुई झड़प के सिलसिले में 18 शामिल हैं। सासाराम के डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सासाराम में बम विस्फोट अभी सभी कोणों से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

अधिकारियों ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। बिहार पुलिस ने शनिवार को कहा कि सासाराम और नालंदा जिले के बिहारशरीफ में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse