टीम एबीएन, गिरिडीह। गिरिडीह में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज गति ने इस कदर कहर बरपाया कि रोड किनारे खड़े एक युवक की जान ही चली गयी। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका में सोमवार को सुबह में सड़क दुर्घटना हुई है।
बगोदर में सड़क हादसा को लेकर बताया जा रहा कि तेज रफ्तार से जा रही पिकअप वैन ने खड़ी ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में रोड किनारे खड़े एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजने की तैयारी की जा रही है।
गिरिडीह में सड़क दुर्घटना की जानकारी के अनुसार अटका मस्जिद के पास जीटी रोड के किनारे एक ऑटो खड़ी थी। इसी दौरान तेजी से आ रही पिकअप वैन ने खड़ी ऑटो को जोरदार ठोकर मार दी। इस टक्कर की चपेट में रोड किनारे ऑटो के पास खडा संजीत नामक युवक आ गया।
इस हादसे में युवक को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जख्मी युवक को बगोदर ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिलकर पूरी जानकारी ली और उन्हें ढाढस बंधायी।
इस टक्कर के बाद पिकअप वैन सड़क पर ही पलट गयी। इस घटना की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। पुलिस ने इस पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है। इस हादसे के बाद वैन का ड्राइवर फरार हो गया है, वैन में सब्जी लदी हुई थी।
बता दें कि इस हादसे के 12 घंटे यानी रविवार रात को भी जीटी रोड गोपालडीह मोड़ के पास भी एक सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें 20 की संख्या में लोग घायल हुए। एक अनियंत्रित ट्रक के द्वारा सवारी गाड़ी में टक्कर मार दी गयी थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse