एबीएन सेंट्रल डेस्क। राहुल गांधी को पहले सजा और फिर उनकी सदस्यता खत्म होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। देश भर में पार्टी द्वारा इसका विरोध हो रहा है। जगह-जगह आंदोलन किये जा रहे हैं। झारखंड में भी इसे लेकर आक्रोश चरम पर है।
राहुल गांधी के समर्थन में आज से प्रदेश में कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चलायेगी। जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव और पंचायत तक पहुंचेंगे। वो लोगों को राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय के बारे में बतायेंगे। साथ ही बतायेंगे कि केंद्र सरकार किस तरह से देश में लोकतंत्र की आवाज को दबाने में लगी हुई है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों को बतायेंगे कि आज के दिन में केंद्र सरकार से सवाल पूछने पर किस तरह का व्यवहार किया जाता है।
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लोगों के बीच जा कर अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस नेता लोगों को बतायेंगे कि किस तरह केंद्र सरकार ने साजिश के तहत राहुल गांधी को फंसाया। झूठे आरोप लगाकर साजिश के तहत उनकी सदस्यता रद्द की गयी। पार्टी नेताओं का साफ कहना है कि वे लोग चुप नहीं बैठेंगे। सरकार की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।
जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की पोल खोली जायेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गयी थी। इसलिए ऐसा उन्होंने साजिश के तहत किया।
कांग्रेस नेता लोगों के बीच जा कर बतायेगी कि किस तरह केंद्र सरकार नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही है। पार्टी नेता पीएम मोदी और अडानी की मित्रता के बारे में लोगों को बतायेंगे। साथ ही बतायेंगे कि किस तरह पीएम मोदी अपने मित्र उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए देश की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आपको बता दें कि यह सत्याग्रह आंदोलन 7 दिनों तक चलेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse