टीम एबीएन, रांची। 02 अप्रैल 23 को सायं 03 से 05 स्टूडेंट सर्किल, रेडियम रोड में यूजीसी-नेट परीक्षा की तैयारी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन श्री सुभाष कुमार लाल ने किया, इस सेमिनार में तीस छात्रों ने भाग लिया।
सेमिनार के वक्ताओं एवं प्रशिक्षकों ने पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी बातों को छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया। सेमिनार में यूजीसी नेट की महात्वता को बताते हुए डॉ अजय प्रताप वर्मा ने बताया की विद्यार्थी किस प्रकार से इस राष्ट्रीय परीक्षा को पास कर सकते हैं। डॉ वर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के समय विद्यार्थी पुस्तकों को पढ़ने की जगह गाइड इत्यादि शॉर्टकट तरीकों का प्रयोग करते है जिसकी वजह से उनका चयन नही हो पाता है।
यदि विद्यार्थी प्रशिक्षकों के बताये हुए तरीकों से अध्ययन करते है तो उनकी सफलता निश्चित हो जाती है। आज के इस सेमिनार में एसएस मेमोरियल के प्रो अभिषेक गुप्ता, प्रो अनिकेत पीयूष सिंह, डॉ नीरज कुमार (एएसआई), प्रो राकेश प्रसाद, प्रो विमल कुमार इत्यादि अनेक विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का समापन श्री अरविंद कुमार लाल ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना के साथ किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse