गुमला : तिहरे हत्याकांड का आरोपी भेजा गया जेल

 

टीम एबीएन, गुमला। जिले के बसिया थाना क्षेत्र के लुंगटु पंडरा टोली में हुए तिहरे हत्याकांड का बसिया पुलिस ने उद्भेदन करते हुए हत्यारोपित एनोस कंडुलना को गिरफ्तार कर रविवार को गुमला जेल भेज दिया।

इस संबंध में बसिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी ने बसिया थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपित देवर एनोस कंडुलना ने एलआईसी से मिले पैसे के बंटवारे को लेकर भाभी एवं दो भतीजों की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मृतका पूनम कंडुलना के पति नुवेल कंडुलना की 2017 में मृत्यु हुई थी, जिसको एलआईसी में एक पॉलिसी से कुल 11 लाख रुपये मिले थे। पूनम अपने दो बेटों के साथ रहती थी, जिनका देखरेख उसका देवर विश्राम कंडुलना करता था।

घटना के दिन 29 मार्च को भी पैसे के बंटवारे को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई थी। एनोस ने हथौड़े से पूनम पर वार कर दिया। उसके बेटे पवन कंडुलना ने घर में रखे चाक़ू से चाचा एनोस कंडुलना पर वार कर दिया। तब एनोस ने भाभी पूनम कंडुलना, भतीजे पवन कंडुलना एवं अर्पित कंडुलना तीनों को मौत के घाट उतार दिया और तीनों शवों को गोबर गड्ढे में डालकर ढंक दिया।

दो दिनों तक जब पूनम एवं उसके बच्चों का कहीं पता नहीं चला तब उसके मायके वाले शनिवार को लुंगटु पंडराटोली गांव पहुंचे, जहां गोबर गड्ढ़े से आ रही दुर्गंध से उन्हें शक हुआ। इसी बीच आरोपित एनोस भागने लगा। ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो वह टूट गया एवं हत्या करने की बात कबूल कर लिया। घटना की सूचना बसिया पुलिस को दी गयीं।

सूचना पर पहुंचे बसिया थानेदार छोटु उरांव, एसआई प्रदीप रजक, एसआई मंटू गुप्ता, एसआई अजय रजक, एसआई विनोद टोप्पो सहित सशस्त्र बल ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाली, हथौड़ा एवं खून लगे कपड़े तथा तीनों मृतकों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse