एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान टी-20 टीम के कप्तान राशिद खान पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज विजय के बाद टी20 गेंदबाजों की सूची में एक बार फिर शीर्ष पर लौट आये हैं। आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, राशिद 710 रेटिंग पॉइंट के साथ वानिंदू हसरंगा (695) को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंच गये।
कप्तान राशिद ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 शृंखला में बेहद किफायती गेंदबाजी की और 12 ओवर में तीन विकेट चटकाते हुए सिर्फ 62 रन दिये। राशिद सबसे पहले फरवरी 2018 में टी-20 गेंदबाजों की सूची के शीर्ष पर पहुंचे थे। हसरंगा ने नवंबर 2022 में राशिद को हटाकर ही नंबर एक स्थान हासिल किया था।
राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान (आठवां स्थान) और फजलहक फारुकी (तीसरा स्थान) ने भी टी-20 गेंदबाजों के शीर्ष 10 में जगह बना ली है। आफ-स्पिनर मुजीब ने सीरीज में कुल चार विकेट लिये थे, जबकि फारूकी ने पांच सफलताएं हासिल की थीं।
इसी बीच, आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ऐडम जैम्पा वनडे रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर आ गये हैं। जैम्पा ने चेन्नई में भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में 45 रन के बदले चार विकेट आॅस्ट्रेलिया की सीरीज जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse