कोडरमा : ग्रिजली कालेज आफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने अनौपचारिक शिक्षा एवं नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का गोद लिये गांव इंदरवाटांड़ में किया सर्वेक्षण

 

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वयं सेवकों द्वारा अनौपचारिक शिक्षा एवं  नियमित रोजगार में नहीं रहने वाले युवाओं का गोद लिए गांव  इंदरवाटांड़ में सर्वेक्षण किया गया। 

सर्वेक्षण के द्वारा 15 से 29 वर्ष आयु के युवाओं से विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त की गयी। सर्वेक्षण में स्वयंसेवकों ने गांव के घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण किया। 

इस सर्वेक्षण के दौरान बीएड सत्र 2022-24 के स्वयंसेवक रंजीत कुमार यादव, दीपू कुमार यादव, सूरज कुमार यादव, राजन कुमार, तुलसी साहू, मालती कुमारी, ज्योति कुमारी, वैभवी, सुनील कुमार बरनवाल, उमेश कुमार दांगी, धनेश्वर कुमार, रोहित पंडित, जितेंद्र यादव, पूजा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, आदित्या कुमारी, स्वाति कुमारी, स्नेहा कुमारी, मनीषा कुमारी , सोहेल अख्तर, साकेत भार्गव आदि उपस्थित थे। संपूर्ण सर्वेक्षण महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा की देखरेख में संपन्न किया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse