टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब रांची से जयपुर आप 2 घंटे से भी कम समय में पहुंच सकेंगे। रांची से जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा 30 मई से शुरू होने वाली है। हालांकि इस फ्लाइट को 27 मार्च से शुरू किया जाने वाला था, लेकिन यह दो महीने लेट हो गयी है। फिर भी इस खबर से खासकर व्यापारी वर्ग को खासी राहत है। इसके अलावा पर्यटन के लिहाज से भी इस खबर को अहम माना जा रहा है।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के निदेशक केएल अग्रवाल ने ABNNews24 को बताया कि जयपुर के लिए विमान सेवा में दो महीने की देर के पीछे कारण तकनीकी समस्या है, जिसे जल्द ही ठीक किया जा रहा है। हमारे पास कई एयरक्राफ्ट ग्राउंड हैं। लोगों को जल्दी सुविधा मुहैया कराई जायेगी। आपके लिए पिंक सिटी घूमना आसान हो जायेगा क्योंकि महज 1 घंटा 55 मिनट में यात्री रांची से पिंक सिटी पहुंच जायेंगे। रांची से जयपुर विमान सेवा के लिए आपको 5378 से 5786 रुपये तक देने पड़ सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse