टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू में आज शिक्षकों के लिए एकदिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीबीएसई और डीएवी सीएई के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू के शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक डीएवी सिल्ली के प्राचार्य एके मिश्रा ने इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे सभी बच्चों से अपने बच्चों की तरह बर्ताव करें। मौके पर उपस्थित डीएवी कपिलदेव और डीएवी हेहल के प्राचार्य एम के सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों में अनुशासन हो तो बच्चों में स्वत: अनुशासन आता है। उन्होंने शिक्षकों से प्रत्येक दिन कम से कम एक घंटा पढ़ने की सलाह दी।
विषय विशेषज्ञ यू के मिश्रा और ज्योति श्रीवास्तव ने विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से एक्सपेरिएंसियल लर्निंग के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक नागेंद्र झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse