रांची : रामनवमी पर बदलेगा मौसम का मिजाज

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नौ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 29 मार्च से 31 मार्च तक रांची जिले के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में गर्जन के साथ-साथ वर्षा की संभावना जाहिर की है। 

बदलते मौसम के बावजूद अभी तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जिन नौ जिलों में मौसम में बदलाव होंगे, उसमें रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा शामिल है। राज्य के कई जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बारिश की संभावना है। एक से तीन अप्रैल तक मौसम समान्य रहेगा। सबसे अधिक बारिश 31 मार्च को होने की संभावना है। इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए किसान सावधान रहें। दो दिनों तक खेतों से दूर रहें। वज्रपात से जान-माल का नुकसान हो सकता है। मौसम साफ होते ही सब्जियों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। पशुओं को खुले में ना छोड़े। खराब मौसम को देखते हुए सब्जियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था कर लें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse