टीम एबीएन, पटना। बिहार में 30 मार्च से एक अप्रैल तक भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है। विभाग ने इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है।
विभाग ने कहा है कि 30 मार्च की शाम 5 बजे से भारी गर्जना के साथ बारिश शुरू होगी। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में 10 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। किसानों को सलाह दी गयी है कि तैयार फसल की कटाई कर लें और उसे पानी या नमी से बचायें।
खराब मौसम के दौरान पशुधन और खुद भी बाहर निकलने से बचें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूरे प्रदेश में भारी बारिश के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse