टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में पशुपालकों के पशुओं का बीमा सुनिश्चित करने के लिए बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय लेने की घोषणा की है। प्रोजेक्ट भवन में कृषि विभाग द्वारा बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला योजना अंतर्गत सूचीबद्ध कार्यकारी एजेंसियों और पशुधन आपूर्तिकर्ताओं के साथ एमओयू सह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह घोषणा की है।
इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की मौजूदगी में जेपीएससी द्वारा चयनित 26 वेटनरी डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के हाथों से नियुक्ति पत्र पाकर चिकित्सक काफी खुश नजर आये। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर कहा कि कृषि विभाग में भाषण नहीं काम पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी आउटपुट अधिक से अधिक निकल पायेगा।
वर्तमान समय में जो वास्तव में किसान हुआ करते थे वो खेतिहर किसान का रूप ले चुके हैं। किसानों की संख्या तेजी से घटी है। इसके कई कारणों में एक बड़ा कारण नीति निर्धारण है। जलवायु परिवर्तन के साथ नीति निर्धारण इसके लिए जिम्मेदार हैं। सरकार बनने के बाद हमलोगों ने कृषि क्षेत्र पर फोकस किया है।
32 वर्षों के बाद इस राज्य में पहली बार कृषि पदाधिकारी की नियुक्ति हुई। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में किसान भगवान भरोसे हैं। हमारी सरकार ने बजट में 4000 करोड़ का प्रावधान किया है। जिससे राज्य के किसानों के बीच विभिन्न योजनाओं को चला कर लाभ पहुंचाया जा सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse