टीम एबीएन, कोडरमा। इनकम टैक्स की टीम सोमवार की शाम ग्रिजली व उनके अन्य संस्थानों पर एक साथ जांच शुरू की है। झुमरी तिलैया स्थित कन्हैया मिष्ठान भंडार, ग्रिजली के उजाला कॉम्पलेक्स स्थित कार्यालय और माहुरी धर्मशाला के मिठाई दुकान सह राइस मील कारखान में छापामारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार चंदवारा के तिलैया डैम स्थित ग्रिजली स्कूल में भी जांच की जा रही है। कन्हैया मिष्ठान के जांच के दौरान किसी भी ग्राहक को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस मुख्य गेट में मौजूद थी, जबकि अधिकारी कागजातों की छानबीन में जुटे थे। बता दें कि ग्रिजली ग्रुप के द्वारा तिलैया डैम स्थित आवासीय स्कूल, गुमो स्थित बीएड कॉलेज, बचपन प्ले स्कूल समेत अन्य व्यवसाय का संचालन किया जाता है। हालांकि जांच के दौरान कोई भी अधिकारी बातचीत करने को तैयार नहीं थे।
जांच के बाद भी किसी तरह की गडबडी मिलती है, इसकी पुष्टि हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों में इनकम टैक्स के पदाधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse