टीम एबीएन, रांची। नवरात्र, रमजान और चैती छठ को लेकर फलों का बाजार गुलजार है। लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। नवरात्र और चैती छठ की पूजा में भक्त लीन हैं। इसके साथ मुस्लिम समुदाय का रमजान भी चल रहा है। ऐसे में लोग बढ़ चढ़ कर खरीदारी कर रहे हैं। फल दुकान में भीड़ ज्यादा दिख रही है।
रांची के डेली मार्केट सहित सेब, संतरा, अंगूर, अनार, नारियल, केला, तरबूज आदि फलों की सैकड़ों दुकानें और ठेले लगे हैं। सोमवार को चैती छठ का पहला अर्घ्य है और इसे लेकर फलों का बाजार पूरी तरह से सज कर तैयार है। इसके अलावा रमजान और नवरात्र को लेकर भी फलों की डिमांड बढ़ गयी है।
बड़े पैमाने पर लोग फलों की खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। थोक बाजार में फलों की कीमतों में मामूली बढ़त देखी जा रही है। इसके बावजूद खुदरा बाजार में फलों की कीमत सामान्य बनी हुई है, जिसके कारण यहां की खरीदारी पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse