टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के समापन के दौरान खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य सफल हो रहा है।
हॉकी चैंपियनशिप 2023 के समापन समारोह में माननीय मंत्री, श्री पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग, श्री हाफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही मुख्य रूप से उपायुक्त, श्री शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक शामिल थे। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, हॉकी झारखंड के महासचिव, श्री विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के सीईओ, श्री रजनीश कुमार, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष, श्री अशोक भगत, दशरथ महतो और अन्य विशेष रूप से शामिल हुए।
झारखंड टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। साथ ही निर्धारित नियमों के अनुसार राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया।।प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के समापन समारोह में पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग, श्री हाफीजुल हसन उपस्थित हुए। साथ ही इस दौरान ओलंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान भी उपस्थित रहे।
खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में 6 राज्यों की टीम ने भाग लेकर शानदान प्रदर्शन किया।
माननीय मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं। राज्य सरकार द्वारा शहर एवं गांव में खेल के प्रति जगरूकता उत्पन्न करने के लिए तथा पर्यटन के प्रोत्साहन हेतु भी उचित प्रयास किये गये हैं।
झारखंड की दो बेटियां ओलंपियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे भी आज यहां उपस्थित है। झारखंड समेत पूरे देशवासियों को इनपर गर्व है। इन दोनों बेटियों ने सीमित संसाधनों के बीच अपना मुकाम बनाया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी प्रकार हमें आशा है कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य औऱ देश का नाम रौशन कर सकें।
मंजिले उन्हें मिलती हैं, जिनके सपनो में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है..... उपायुक्त ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
मौके पर उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि खूंटी जिले में हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन स्वर्णिप अवसर है। सभी के सामूहिक समन्वय से यह आयोजन खूंटी जिले में सफल बना है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुरुष एवं महिला टीम के कप्तान खूंटी जिले के खिलाड़ी हैं। ये हम सभी के लिए हर्ष की बात है।
धरती आबा की शौर्य भूमि और महान हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की पावन भूमि खूंटी में ये आयोजन और उत्साह से परिपूर्ण ये वातावरण हम सभी को गौरवान्वित करता है। ये हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि खूंटी आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है। इस सफल आयोजन से कई उभरते खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
खूंटी का ब्लू एस्ट्रोटर्फ अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि इसी प्रकार सभी प्रखंड में एस्ट्रो टर्फ बनाये जायेंगे। इससे हमारे स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित अवसर मिलेंगे और विश्व पटल पर वो अपनी पहचान बनायेंगे। हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वली सभी राज्यों की टीमें ऊर्जावान है। इसी प्रकार दृढ़ संकल्प के साथ बढ़कर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse