मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट

 

टीम एबीएन, रांची। मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज गति से हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार (27 मार्च) को भी राज्य में बादल छाये रहेंगे और कई स्थानों पर तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है।

झारखंड के सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, देवघर, खूंटी, गढ़वा और धनबाद जिले में अगले तीन घंटे के अन्दर हल्के से मध्यम दर्जे की मेघगर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने के आसार है।
झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की संभावना को देखते हुए मौसम केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में वज्रपात की संभावना है, वहां के लोगों को अगले चार घंटे तक सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ के नीचे नहीं रहने की सलाह दी है। मौसम केंद्र ने बिजली के खंभे से दूर रहने की भी सलाह दी है। प्रभावित जिलों के किसानों से मौसम साफ होने तक खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse