टीम एबीएन, रांची। रांची हजारीबाग बार्डर पर पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसके बाद एक उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है। रांची हजारीबाग बार्डर के पास स्थित डमारू जंगल में रविवार को सर्च अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई।
रांची हजारीबाग दोनों ही पुलिस को सूचना मिली थी कि बॉर्डर पर टीपीसी नक्सलियों की हलचल अचानक बढ़ी है। जानकारी हासिल होने के बाद दोनों जिलों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाया। इसी बीच सुरक्षाबलों को यह जानकारी मिली की केरेडारी के डमारू जंगल के पास टीपीसी के कई एरिया कमांडर, जिनमें विक्रम उर्फ मुनेश्वर गंझू, पहाड़ी उर्फ रमेश, गुरुदेव और प्रताप शामिल हैं, वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं।
रांची और हजारीबाग पुलिस ने दोनों तरफ से घेराबंदी शुरू कर दी। इसी बीच हजारीबाग पुलिस की उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी। हजारीबाग पुलिस की तरफ से भी जमकर गोलीबारी की गयी, पुलिस को भारी पड़ता देख और रांची पुलिस की घेराबंदी देख उग्रवादी जंगल की तरफ भाग खड़े हुए।
हालांकि इसी बीच रांची पुलिस हजारीबाग पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक और उग्रवादी को जिंदा धर दबोचा है। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान रांची के बुढ़मू के रहने वाले सूमो महतो के रूप में हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse