महिला आईपीएल : खिताब ही नहीं, फाइनल में दांव पर है और भी बहुत कुछ...

 

  • आखिरी मैच के साथ होगा चैंपियन का फैसला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पहली बार आयोजित हो रही महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। दिल्ली की कप्तान मैग लैनिंग और मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत दोनों की कोशिश होगी कि उनकी टीम ये ऐतिहासिक फाइनल अपने नाम करे।

 लीग की पहली चैंपियन बनने के लिए दोनों ही टीमें बेताब हैं। हालांकि डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस फाइनल में खिताब के अलावा और भी चीजें दांव पर हैं जिसके लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली में जंग होनी है। इंडियन प्रीमियर लीग की ही तरह महिला प्रीमियर लीग में भी खिलाड़ी अपनी टीम को खिताब जिताने के अलावा पर्पल कैप और ऑरेंज कैप पर भी नजर गड़ाये बैठे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस रेस में भी दिल्ली और मुंबई के ही खिलाड़ी आमने-सामने हैं। फाइनल के बाद इस रेस के विजेता का फैसला होगा।

ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को दी जाती है जिसने पूरी लीग में सबसे ज्यादा रन बनाये हों। फिलहाल ये कैप दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लैनिंग के सिर पर सजी है। लैनिंग ने आठ मैचों में 51.56 के औसत से 310 रन बनाये हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स की ताहलिया मैक्ग्रा मौजूद हैं जिनके नाम 302 रन हैं, लेकिन अब वो रेस से बाहर हैं। 

तीसरे स्थान पर नंबर आता है मुंबई इंडियंस की नैट सिवर ब्रंट की जिन्होंने नौ मैचों में 272 रन बनाये हैं। उनका औसत लैंनिंग से भी बेहतर हैं। वो लैनिंग से केवल 38 रन पीछे हैं। फाइनल के बाद ही साफ होगा कि कौन ये कैप घर ले जाता है।

पर्पल कैप हर गेंदबाज का सपना है। जो भी खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट लेता उसके सिर पर ही ये कैप नजर आती है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी इस कैप के लिए रेस में लगे हुए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर सोफी एक्लेस्टन मौजूद हैं जिन्होंने 9 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। लेकिन यूपी की ये खिलाड़ी अब रेस से बाहर हैं। 

दूसरे नंबर पर हैं मुंबई की साइका इशाक जिनके नाम 15 विकेट हैं। वो सॉफी से एक विकेट ही पीछे हैं। साइका को अपने ही साथी हैली मैथ्यूज और अमेलिया कर से चुनौती मिल रही है जिन्होंने 13-13 विकेट लिये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse