ओलावृष्टि से कर्ज लेकर खेती करनेवाले किसानों को भारी नुकसान

 

टीम एबीएन, रांची/ पटना। 21 मार्च को बिहार में हुए ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कर्ज लेकर उन्होंने खेती की थी लेकिन ओला गिरने से उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गयी है। जिस कारण अब सभी किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि नुकसान इतना हुआ कि आकलन लगाना भी मुश्किल है। अब तो हमारे खाने के भी लाने पड़ गये हैं, लेकिन उन्हें सरकार से उम्मीद है कि मुआवजा दिया जायेगा। जिससे उनका नुकसान काम हो सकें और उनकी भरपाई हो जायेगी।

किसानों को हुआ बड़ा नुकसान : कृषि प्रधान जिला रोहतास के किसान इन दिनों अपने फसल के नुकसान का आकलन करते ही परेशान हो जा रहे हैं। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम प्रखंड के करपुरवा के किसानों का कहना है कि इतने बड़े बड़े ओलावृष्टि से खेतों में लगे फूल-बांधा गोभी, सरसों, गेंहू आदि का नुकसान हो गया है। जिसके आंकलन के साथ किसान परेशान होकर अपनी छाती पीट रहे हैं। 

करपुरवा सासाराम के किसान नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बड़े पैमाने पर काफी बड़े आकार के ओलावृष्टि पहली बार जिले में देखा गया है। जिसने 21 मार्च को सब्जी के फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।

कर्ज लेकर की थी खेती : वहीं, महिला किसान ने कहा कि कृषि से ही घर परिवार का खर्च चलाता है। कर्ज लेकर हमने खेती की थी, लेकिन ओलावृष्टि से फसल पूरी तरह चौपट हो गया। फिर भी आशा है कि सरकार किसानों की इस समस्या का निदान करेगी। रोहतास जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि जिला में 319 हेक्टेयर में ओलावृष्टि से नुकसान का आंकलन किया गया है और सरकार के पास आंकलन रिपोर्ट भेजा गया है।

निर्देश मिलने के बाद सहायता राशि की जायेगी वितरण : उन्होंने कहा कि 13 हजार 5 सौ रुपये प्रति हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र तथा 6 हजार 8 सौ रुपये अंसिचित क्षेत्र के लिए अनुदान देने का प्रावधान है। सरकार के निर्देश पर किसानों का आवेदन लेकर सहायता राशि वितरण किया जायेगा। जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि 21 मार्च को जिले में हुए भारी ओलावृष्टि से किसानों का रवि दलहन, तेलहन फसल के अलावा सब्जी की फसल का भी नुकसान हुआ है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse