एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीटी बूरा ने भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में देश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। स्वीटी से पहले नीतू घणघस ने 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
इसके बाद स्वीटी ने 75-81 किलोग्राम भारवर्ग में देश को सोना दिलाया है। हालांकि, स्वीटी के लिए विश्व चैंपियन बनना आसान नहीं था। पढ़िये फाइनल मुकाबले में उन्होंने कैसे जीत हासिल की।
स्वीटी का मुकाबला चीन की लिना वोंग के साथ था। लिना दुनिया की नामी मुक्केबाज हैं और उनके अनुभव से पार पाना स्वीटी के लिए आसान नहीं था। मुकाबला शुरू हुआ और स्वीटी ने पहले राउंड से आक्रामक खेल दिखाया।
पहले राउंड के बाद 3-2 से आगे थीं। दूसरे राउंड में चीनी मुक्केबाज ने उन्हें काफी परेशान किया और स्वीटी जमीन पर भी गिरीं। हालांकि, दूसरे राउंड के बाद भी वह 3-2 से आगे रहीं, लेकिन उनकी बढ़त कम हो चुकी थी।
तीसरे राउंड में दोनों पहलवानों के बीच कांट की टक्कर हुई। इस बीच चीनी मुक्केबाज ने स्वीटी को किनारे में ले जाकर भी फंसाया। हालांकि, स्वीटी चतुराई के साथ चीनी मुक्केबाज की पहुंच से दूर रहते हुए किनारे से बाहर आयीं और फिर चीनी खिलाड़ी पर मुक्कों की बरसात कर दी।
तीसरे राउंड के बाद फैसला रिव्यू के लिए गया। यहां पर भी स्वीटी के पक्ष में नतीजा आया और भारत को प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक मिल गया। अब नीतू और स्वीटी के बाद निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। ये दोनों मुक्केबाज भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse