टीम एबीएन, भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरिया ताना टोली में शुक्रवार की देर रात भाई ने अपनी बहन को कुल्हाडी से मार कर हत्या कर दिया। इस मामले में आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शुक्रवार 23/03/2023 को करीब 20.45 बजे ग्राम पंडरिया ताना टोली में सुनील ताना भगत उम्र करीब 20 वर्ष पिता लल्लू ताना भगत ग्राम पंडरिया ताना टोली थाना भंडरा ने अपनी बहन सुमति कुमारी उम्र करीब 16 वर्ष को अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया।
वहीं घर एवं आस पड़ोस वाले लोगों ने बताया है कि करीब 3 से 4 साल से लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर अगे्रतर कार्रवाई की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse