लोहरदगा : त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बरकरार रखने को निकला फ्लैग मार्च

 

टीम एबीएन, किस्को (लोहरदगा)। जिले के पुलिस अधीक्षक रामकुमार के आदेशानुसार किस्को थाना प्रभारी पोलीकार्प टोप्पो, एएसआई अविनाश कुमार सिंह एएसआई गोविंद सिंह की अगुवाई में निकले फ्लैग मार्च सरहुल व रामनवमी पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य सेनिकाला गया। 

इस दौरान फ्लैग मार्च किस्को से शुरू कर किस्को चौक होते किस्को मस्जिद, मिडिल स्कूल होते हुए थाना पहुंचकर संपन्न हुआ। मौके थाना प्रभारी पोलीकार्प टोप्पो ने कहा कि त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने, शरारती तत्वों का मनोबल कमजोर करने के साथ आम जनता में सौहार्द्रपूर्ण माहौल उत्पन्न कराने के लिए ऐसी पुलिसिया गतिविधि जरूरी है। 

ग्रामीण शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने परिवार के साथ त्योहार मनायें। किसी भी तरह के अफवाहों से बचें और अफवाह फैलानेवालों की सूचना प्रशासन को दें। पुलिस माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse