टीम एबीएन, रांची। सुडेंट सर्किल (फर्स्ट फ्लोर, कुमार मार्केट, रेडियम रोड, रांची, जो यूपीएससी, जेपीएससी, एसएससी एवं यूजीसी नेट की तैयारी हेतु रांची की अग्रणी संस्थानों में से एक है) द्वारा दिनांक 02/04/2023 को यूजीसी नेट/जेआरएफ एवं सेट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।
यूजीसी भारत सरकार की एक संस्था है जो वर्ष में दो बार (जून और दिसंबर) नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन करता है, नेट की परीक्षा में कुल तीन प्रश्न पत्र होते हैं, जिसमें पहला पेपर सामान्य अध्ययन होता है जिसे क्वालीफाई करना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। इस पेपर में शैक्षिक योग्यता, अनुसंधान, तर्क विश्लेषण, सारणी, राजनीति शास्त्र एवं समसामयिक प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।
द्वितीय एवं तृतीय प्रश्न पत्र विषय से संबंधित होता है जिसमें विद्यार्थियों के विषय ज्ञान का परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद ही विद्यार्थी किसी संस्था में असिस्टेंट प्रोसेसर बनने की योग्यता को धारण करते है।
नेट परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थी रिसर्च की प्रक्रिया में भाग ले सकते है। इस कार्यशाला में यूजीसी नेट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को नेट की तैयार में होने वाली समस्याओं के साथ-साथ बदलते पैटर्न के संबंध में विशेषज्ञों की टीम द्वारा जानकरी प्रदान की जायेगी।
कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सिलेबस के साथ साथ परीक्षा को पास करने के संबंध में टिप्स दिए जायेंगे। इस कार्यशाला के अवसर पर तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ऐसे विद्यार्थियों से मिलने का अवसर प्रदान किया जायेगा जो यूजीसी की नेट और जेआरएफ की परीक्षा को क्वालीफाई कर चुके हैं।
विशेष-कार्यशाला में विशेषज्ञ ऐसे ट्रिक्स पर भी चर्चा करेंगे, जिससे विद्यार्थी अधिक से अधिक प्रश्नों को कम समय में आसानी से सही तरीके से हल कर सकें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse